
आज के समय में क्रिकेट खेल एक बहुत ही लोकप्रिय मनोरंजन है जिसे हर गली-मोहल्ले में खेलने वाले खिलाड़ी खेलते हैं। इस खेल की प्रारंभिक शुरुआत इंग्लैंड में हुई थी, लेकिन जब ब्रिटिश सरकार भारत में आई और वह यहाँ अपने मनोरंजन के लिए क्रिकेट खेलने लगी, तो यह खेल भारत में भी प्रसिद्ध हो गया।
इसके कारण, क्रिकेट एक विदेशी खेल होने के बावजूद वह आजकल देश-विदेश दोनों जगह पर खेला जाता है। आज के समय में क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए लोगों के मन में इससे संबंधित बहुत सारे सवाल आते होंगे। इस लेख में, मैं एक छोटे सवाल का उत्तर देने का प्रयास करूंगा।
क्रिकेट में कितने खिलाड़ी होते हैं? | Cricket me kitane khiladi hote hai
आज के समय में क्रिकेट खेल इतना प्रसिद्ध हो गया है कि लोगों के मन में इससे जुड़े बहुत सारे सवाल आते हैं। इनमें से एक सवाल यह है कि क्रिकेट में कितने खिलाड़ी होते हैं। जैसा कि आप जानते हैं, हर खेल के अपने नियम होते हैं और उसी नियम के अनुसार खेल खेला जाता है। क्रिकेट में भी अपने नियम होते हैं।
क्रिकेट के नियमों के अनुसार, प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। इसका मतलब होता है कि जब दो टीमें मुकाबला करती हैं, तो मिलाकर 22 खिलाड़ी मैदान पर होते हैं।
क्रिकेट में 11 खिलाड़ी के अलावा भी और खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनमें से कुछ अतिरिक्त खिलाड़ी हो सकते हैं। ये अतिरिक्त खिलाड़ी केवल उस स्थिति में खेल सकते हैं जब किसी खिलाड़ी को चोट लगती है और उनकी जगह कोई और खिलाड़ी खेलने के लिए चुना जाता है।
क्रिकेट को हिन्दी में क्या कहते हैं? | Cricket ko hindi mein kya bolata hai
आजकल अधिकांश लोग अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करते हैं, इसलिए हम कई शब्दों को अंग्रेजी में ही उच्चारण करते हैं, जबकि हमें उनका हिंदी अर्थ नहीं पता होता है। इसी प्रकार, क्रिकेट खेल के बारे में भी ऐसा होता है। बहुत से लोग सोचते होंगे कि हिंदी में भी क्रिकेट ही शब्द प्रयुक्त होता है, लेकिन क्रिकेट का एक अलग नाम भी होता है।
हिंदी में क्रिकेट को “लम्ब दण्ड गोल पिंड धड़ पकड़ प्रतियोगिता” कहा जाता है। यदि आप इस नाम को पहली बार सुन रहे हैं, तो आपको हैरानी हो सकती है, क्योंकि यह क्रिकेट के हिंदी नाम के रूप में प्रयुक्त होता है।