IG का फुल फॉर्म क्या है?

IG का पूरा नाम: Inspector General

IG का पूरा नाम यानी IG का अर्थ होता है: इंस्पेक्टर जनरल। हिंदी में IG का पूरा नाम पुलिस महानिरीक्षक होता है। IG को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस भी कहा जाता है। यह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का थ्री स्टार रैंक का अधिकारी होता है।

IG कौन होता है?

पुलिस विभाग में कई सारे बड़े पद होते हैं, जिनमें से एक IG का पद होता है। यह पद पुलिस विभाग का एक उच्च श्रेणी और सम्मानित पद होता है। पुलिस विभाग में IG को कई सारे अधिकार प्राप्त होते हैं। सरल शब्दों में, ADGP और DIG के बीच का पद IG का होता है। DIG से प्रमोशन होने के बाद IG का पद प्राप्त होता है। IG अपनी कॉलर पर गोल्डेन पैच लगाता है और IG के कंधों पर क्रॉस तलवार और डंडा के ऊपर एक स्टार होता है।

IG कैसे बन सकते हैं?

आपको ज्ञात होना चाहिए कि पुलिस विभाग में IG की पदस्थापना डायरेक्ट रूप से नहीं होती है। भारत में हर वर्ष सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें आपको छोटे अधिकारी की पदस्थापना होती है, और इसके बाद पदोन्नति के माध्यम से आप IG बन सकते हैं। इसके दो तरीके हैं –

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC):

  • पूरे भारत में आयोजित होने वाली यूपीएससी परीक्षा में, अगर आप अच्छी रैंक प्राप्त करके आईपीएस का चयन करते हैं, तो आपको एसपी के पद पर तैनात किया जाता है।
  • इसके 13-14 साल सेवा के बाद, आप DIG बनते हैं, और DIG के 3 या 4 साल बाद आप IG बनाए जाते हैं।

राज्य PCS परीक्षा:

  • पीसीएस परीक्षा राज्य स्तरीय परीक्षा होती है, जिसमें अगर आप सफल होते हैं, तो आपको पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर तैनात किया जाता है।
  • सेवा के 13 या 15 साल बाद, आपको एसपी की पदस्थापना होती है, और इसके बाद 14 साल सेवा करने के बाद आपको DIG बनाया जाता है।
  • DIG को 3 या 4 साल में IG के पद पर पदोन्नति मिलती है।

IG को प्राप्त सुविधाएं

  • इंस्पेक्टर जनरल अधिकारी को सरकार द्वारा रहने के लिए एक सरकारी आवास प्रदान किया जाता है।
  • IG को उनकी सैलरी के साथ अतिरिक्त 10,000 रुपये का ग्रेड पे भी प्रदान किया जाता है।
  • IG अधिकारी को सरकार द्वारा सरकारी वाहन के साथ एक चालक भी प्रदान किया जाता है।
  • IG और उनके परिवार को सरकार द्वारा मेडिकल लाभ भी प्रदान किया जाता है।
  • IG को सरकार द्वारा सुरक्षा के रूप में गार्डों की व्यवस्था भी की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *